0

भाजपा के ये चहरे आ सकते हैं यशवंत सिन्हा के साथ

Share
Avatar

अपनी ही सरकार के खिलाफ  महाराष्ट्र के अकोला में किसानों के एक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने विदर्भ क्षेत्र के किसानों की मांगें पूरी होने तक उस जगह को छोड़कर नहीं जाने का संकल्प लिया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री को सोमवार शाम विदर्भ के किसानों के प्रति राज्य सरकार की ‘बेरुखी’ के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त हिरासत में लिया गया था. उन्हें जिला पुलिस मुख्यालय ले जाया गया था और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

यशवंत सिन्हा के पक्ष में और अपनी ही पार्टी के खिलाफ तीन बड़े नेताओं  के भी शामिल होने की तैयारी चल रही है. इससे पहले भी दो मुख्यमंत्री भी ट्विट के जरिये समर्थन कर चुके हैं.
जी हाँ, चौकियेगा मत, हमारे विश्वत सूत्रों ने बताया है कि भाजपा के तीन बड़े नेता भी यशवंत सिन्हा का समर्थन करने धरना स्थल पर जा सकते है और ये नेता हैं – वरुण गाँधी, शत्रुघन सिन्हा और अरुण शौरी.
अगर ऐसा होता है तो भाजपा का पुरा का पुरा खेल ही बिगड़ जायेगा. राजनीती के जानकार लोगों का कहना है कि, जो पार्टी अभी से 2019 की तैयारी कर रही है, उस पर पुरा पानी फिर जायेगा और पार्टी दो धड़ो में बंट जाएगी.
अब ये तो समय की चाल ही तय कर पायेगी. कि क्या होता है, पर अगर भाजपा अपनों को ही इस तरह अपेक्षित करेगीं और अपने ही सरकार के खिलाप बोलेगें तो नुकसान तो होगा ही.