0

भाजपा प्रवक्ता का घिनौना ट्वीट, यूज़र्स ने जमकर लताड़ा

Share
Avatar

किसी समय पत्रकार रहे और वर्तमान में उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बेहद ही सांप्रदायिक रुख अपनाते हुए, समाजवादी पार्टी के लिए नमाज़वादी शब्द का उपयोग किया। जिसके बाद सोशलमीडिया यूज़र्स ने उनकी जमकर क्लास ली।
ज्ञात होकि सपा कार्यकर्ता उत्तरप्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं और उन्नाव रेप पीड़िता को इंसाफ़ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमे एक सपा नेता पुलिस से बचकर भाग रहा था। उसी वीडियो में भाग मिलखा भाग गाने को डालकर, सपा प्रवक्ता ने विवादित शब्दों के साथ ट्वीट किया। समाजवादी पार्टी को नामाज़वादी बोलने का चलन उत्तरप्रदेश भाजपा नेताओं में बहुत ज़्यादा देखा जाता है। इस शब्द का उपयोग समाजवादी पार्टी को मुस्लिम पार्टी के तौर पर दिखाने के लिए किया जाता है।

देखें शलभ मणि त्रिपाठी का ट्वीट, जिसमें उन्होंने बेहद ही विवादित और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है

जब समाजवादियों की नसों में केवल नमाजवादियों का खून भर देंगे तो आंदोलन छोड़ कर ऐसे ही भागेंगे …. अररररे भाग मिल्खा…….

इस ट्वीट के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्र नेता नेहा BHU ने ट्वीट कर कहा – इसे गलत दिखाकर आप अपनी मानसिकता दिखा रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर अंधभक्तों का बाप ने लिखा – अरे त्रिपाठी समाजवादी के अंदर तू इंडिया के नमाज वादी का खून डालेगा वो गर्व की बात लेकिन तुम लोगो के अंदर तो अंग्रेजो का खून है। तुम लोग तो अंग्रेजो के नाजायज औलाद और वंशज हो। पढ़ लो इतिहास। पढ़ लो अपना दोगला चरित्र।
एक अन्य यूज़र अंकित पांचाल विश्वकर्मा ने लिखा – गोडसे भक्त पगला गया क्या, समाजवादियों से बहुत फटती ही तुम्हारी। लेकिन याद रहे ऐसे ट्वीट करके भी गुलाम ही बने रहोगे ओर वही तलवे चाटोगे।
दिनेश यादव लिखते हैं – भाषा देखो दो कौड़ी के प्रवक्ता की, तभी रज्जन तैयारी, कमलेश दुबे, अच्युतानंद मिश्रा, कुश पण्डित, सौरभ शुक्ला और शिवम तिवारी जैसे देशद्रोही पकड़े जा रहे हैं अपने बाप पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए, क्यों बलात्कारी भाजपाइयों के हमदर्द।
एक अन्य यूज़र कुमार यादवेन्द्र ने लिखा – चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर,आशाराम, रामरहीम का खून भरा है तभी इतनी निर्लज्जता के साथ कोई कुतर्क कर सकता है और बलात्कारियो पक्ष में खड़ा हो सकता है जाओ अपने आका की बात मानो और उन बलात्कारियो का पक्ष रखों भक्तो के साथ रैली निकालो!


https://twitter.com/mechanicalWaala/status/1203649041575243777?s=20
https://twitter.com/mechanicalWaala/status/1203649041575243777?s=20


https://twitter.com/yash_bhartiya/status/1203852415721598976?s=20