अचानक से देश में हत्याओं की साज़िशों का सीजन चल पड़ा है शायद, राना अय्यूब, उमर खालिद, जिग्नेश मेवानी, महाराष्ट्र के सीएम फडनवीस, मोदी जी और अब सलमान खान की हत्या की साजिश बेनकाब हूई है.
गुरुग्राम की एसटीएफ की टीम ने हैदराबाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोइ के गुर्गे संपत नेहरा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी, एसटीएफ की टीम ने पूछताछ शुरू की तो एक बार टीम के भी उस वक्त होश उड़ गए जब संपत नेहरा ने कबूला कि वो फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा था.
संपत नेहरा ने कबूला की वो सलमान खान की हत्या के लिए दो दिन तक उसके घर की रैकी भी कर चुका है. साजिश किसी भी तरह से नाकामयाब न हो इसके लिए बकायदा नेहरा घर के आस पास की टोह लेने के साथ-साथ सलमान के आने जाने के समय और सिक्योरिटी की जानकारी भी जुटा रहा था. संपत नेहरा मई के पहले सप्ताह में सलमान के घर की रैकी करने के लिए गया था.
संपत नेहरा फैन बनकर उस वक्त सलमान की हत्या की ताक मे था जब सलमान अपने घर की बालकनी पर खड़े होकर अपने फैन से रुबरु होते हैं . इतना ही नही फैन्स औऱ सलमान के बीच कितना फासला है औऱ इस फासले में किस हथियार से गोली दागी जा सकती है इसकी भी जानकारी संपत नेहरा ने जुटाई थी . लेकिन संपत नेहरा अपने इस मनसूबे में कामयाब हो पाता उस से पहले ही एसटीएफ की टीम ने उसे हैदराबाद में धर दबोचा.
कुछ दिन पूर्व ही गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी ने खुलासा किया है, कि उन्हें फोन कॉल के ज़रिये धमकियां दी जा रही हैं. धमकी देने वाले ने खुद को डॉन रवि पुजारी बताया है. साथ ही धमकी देने वाले ने उमर खालिद को भी जान से मारने की धमकी दी है.
in देश
