अपने फेवरेट नेता की प्रोपर्टी जानते हैं आप, यूपी से है सबका रिश्ता

Share

वैसे तो पैसे को नेता का अभिप्राय बना दिया जाता है और महंगी महंगी गाड़ियों से लेकर कलफ वाले कुर्ते पहने हुए नेताओं को देख कर ही जनता उन्हें “अमीर” मान लेती है।

लेकिन असल प्रोपर्टी और जायदाद तो वो होती है जो माननीय जी अपने इलेक्शन कमिशन को दिए गए चुनावी पर्चे के साथ दी गयी जानकारी के साथ जमा करते हैं।

 

आज हम आपको कुछ नेताओं की प्रॉपर्टी और पैसे के बारे में जानकारी देंगे, आप अपने अपने फेवरेट नेता को तलाश लीजिए।

मुलायम सिंह यादव की कुल सम्पत्ति 20 करोड़ से ज़्यादा की है,ये उन्होनें 2019 में अपने हलफनामे में दिये ब्यौरे में बताया है। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं । इसके अलावा वो देश के रक्षा मंत्री भी रहें,वहीं अभी वो मैनपुरी लोकसभा से सांसद हैं।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती कुल 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं और लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य रही हैं। उनकी कुल सम्पत्ति क़रीबन 87 करोड़ रुपए है। (ये जानकारी उनके 2010 के चुनावी हलफनामे से ली गई है)

वहीं उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री और गोरखपुर लोकसभा से 4 बार सांसद रहें योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 95 लाख रुपए के करीब की है। (ये जानकारी उन्होंने 2017 में अपने चुनावी हलफनामे में दी थी)

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव के पास 37 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति है,गौरतलब है कि अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ लोकसभा से सांसद भी चुने गए थे।