बॉलीवुड का वो इश्क़ज़ादा,जिसने अपने “गुरु” सलमान खान की भाभी से मोहब्बत की..

Share

अर्जुन कपूर आज भारतीय सिनेमा में सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। हिंदी सिनेमा में आने के बाद न सिर्फ उनका एक्टिंग करियर बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी लगातार चर्चा में बनी रहती है, चाहें वो उनकी सौतेली मां श्रीदेवी से उनके रिश्ते की बात हो,  उनके फैट तो फिट होने की जर्नी और खासकर उनकी लव लाइफ। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को बोनी कपूर के घर में हुआ था। बोनी कपूर फिल्म निर्माता हैं। आज अर्जुन 36 साल के हो गए हैं।

“इशकज़ादे” से भारतीय फिल्मों में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर को उनकी पहली फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट न्यू एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया।

अर्जुन कपूर की फैन फॉलोविंग में लगातार इजाफा हो रहा है। इस समय अर्जुन कपूर युवाओं में सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर चेंबूर से पूरी की है, हालांकि अर्जुन ने स्कूल से आगे पढ़ाई नहीं की।

बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया करियर

अर्जुन कपूर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने शुरुआत में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में से एक निखिल आडवाणी की “कल हो ना हो” भी शामिल है।

निजी जीवन में तनाव का शिकार रह चुके हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर ने निजी जिंदगी में काफी ज्यादा तनाव झेला है। उनकी मां और पिता बोनी कपूर के तलाक का समय उनके जीवन का सबसे बुरा दौर रहा। बोनी कपूर ने अर्जुन की मां मोना से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अपने माता-पिता के अलग होने की खबर से अर्जुन कपूर टूट गए थे।

आज युवाओं के लिए फिटनेस आइकॉन बन चुके अर्जन डिप्रेशन के चलते 16 साल की उम्र में ही मोटापे का शिकार हो गए थे। दरअसल, बोनी कपूर और मोना कपूर के तलाक के बाद अर्जुन अपने दुख और तनाव से बाहर निकलने के लिए खुशी ढूंढा करते थे और वो खुशी उन्हें खाने में मिलने लगी।

 

जिससे उनका वजन दिनों-दिन बढ़ता गया। उस समय उनका वजन 150 किलो से भी ज्यादा हो गया था। इसी के चलते अर्जुन को अस्थमा की भी शिकायत हो गई।

चार भाई बहनों में सबसे बड़े हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर कुल चार भाई  बहन हैं। जिसमें वो सबसे बड़े हैं। वो और उनकी छोटी बहन अंशुल बोनी कपूर और मोना कपूर के बच्चे हैं। इसके अलावा जान्हवी और खुशी कपूर अर्जुन कपूर की सौतेली मां श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां हैं।

एक्टिंग से दिखाया अपना जलवा।

इश्क़ज़ादे के साथ डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर ने कई अलग तरह की फिल्में भी की हैं जिसमें “औरंगजेब” “टू स्टेटस” और “गुंडे” जैसी फिल्में शामिल हैं,हाल ही में उन्होंने  फिल्म  “पानीपत” में उन्होनें मराठा शासक के भाई “सदाशिव भाउ” का किरदार भी निभाया है।

मौजूदा वक़्त में वो अपने अभिनय के बल पर स्थापित हैं,और रणबीर,रणवीर और राजकुमार जैसे युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान स्थापित भी कर चुके हैं, और उनकी आने वाली फिल्मों में वो ज़रूर नए रोल्स के साथ दर्शकों को रोमांचित करेंगें।

सलमान खान को बनाया आईडल

जब अर्जुन कपूर ने फ़िल्मों में एक्टर के तौर पर हिंदी सिनेमा में एंट्री की, तो उन्होंने अपना वजन करीब 50 किलो घटाया। उसके बाद अर्जुन लगातार अपनी फिटनेस कर काम करते आ रहे हैं।

अर्जुन इस बात का जिक्र कई दफा कर चुके हैं कि उनके फैट ही फिट होने प्रेरणा उन्हें सलमान खान से मिली। यह भी बताया जाता है कि फिटनेस जर्नी की शुरुआत सलमान खान खुद अर्जुन कपूर की डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखते थे।

सलमान खान की भाभी के साथ रिलेशनशिप में हैं अर्जुन

सेलेब्स के रिलेशनशिप की खबरों पर आमूमन चर्चा होती रहती है। लेकिन अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

दरअसल, अर्जुन कपूर किसी और को नहीं बल्कि उनके फिटनेस आइडल सलमान खान की भाभी मलाइका अरोरा को डेट कर रहे हैं। इसी कारण दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में लगातार गॉसिप चलती रहती हैं। मलाइका अरोरा सलमान के भाई अरबाज खान की पत्नी रह चुकी हैं।

मलाइका से ऐसे आए थे नजदीक

अर्जुन कपूर अपनी करियर की शुरआती दिनों में सलमान से टिप्स लेने उनके घर पर जाया करते थे। इस दौरान वो सलमान की फैमिली से काफी फैमीलियर हो गए थे। तभी अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के नजदीक आ गए, तब वैसे भी अरबाज और मलाइका की शादी में काफी कुछ बिखर चुका था। और कुछ समय बाद मलाइका अपने बेटे को लेकर अलग रहने लगी।

सलमान खान की बहन अर्पिता से भी रह चुके हैं रिश्ते

आपको ये जानकर ज़रूर हैरानी होगी, कि सलमान की भाभी मलाइका ही नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता को भी अर्जुन कपूर डेट कर चुके हैं। और करीब दो साल तक अर्पिता के साथ रिश्ते में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह आज तक साफ नहीं हुई है।