राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने करीब सालभर से छवि सुधारने की मुहिम छेड़ रखी है। इस दौरान 10 हजार पत्रकारों सहित 40 हजार प्रोफेशनल्स से संपर्क किया गया। संघ से रूबरू करवाने के लिए सात प्रांतों में 540 पत्रकारों के साथ बैठकें की गईं।
वहीं, संघ के बारे में पॉजीटिव रिपोर्ट छापने वाले 1300 पत्रकारों को सम्मानित भी किया। यह खुलासा संघ की अंदरूनी रिपोर्ट में हुआ है।
संघ आमतौर पर ऐसी गतिविधियां संचालित करता रहता है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर पहली बार हुई हैं। संघ की रिपोर्ट के अनुसार नए लोग साथ जोड़ने के लिए संघ ने 180 सर्किलों के 382 ब्लॉक में 4 लाख परिवारों से संपर्क साधा।
युवाओं को साथ जोड़ने के लिए मध्य भारत के 27 जिलों में 112 कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों में 11 हजार से अधिक छात्रों से मुलाकात की गई। वहीं, संघ से जुड़े पत्र गांव-गांव ले जाने वाले 570 डाकिए भी सम्मानित किए गए।
- Next मध्यप्रदेश में सरकारी व्यवस्थाओं के शिकार एक और किसान की मौत
- Previous फ़ेकन्यूज़ वाच – कैराना सांसद तबस्सुम हसन के नाम से फैलाया जा रहा झूठा बयान
Recent Posts
- बर्मिंगम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में आए कुल 61 मेडल
- महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन से सरकार क्यों परेशान है ?
- नागपुर में एक सौंदर्य प्रतियोगिता में पहुंचे अमन वर्मा और महिमा चौधरी
- अर्थव्यवस्था के लिए बुरी ख़बर, बढ़ रहा है व्यापार घाटा
- सऊदी अरब बना रहा है भविष्य का शहर, जानिए क्या है The Line ?
- राष्ट्रपति पद, द्रौपदी मुर्मू और सरकार
- जब भेदभाव से परेशान इस दलित लीडर ने किया था धर्मपरिवर्तन
- भ्रम के डर से आधार की कॉपी देने वाली चेतावनी से पीछे हटी सरकार
- आ गया Shahrukh की लाड़ली Suhana Khan की पहली फ़िल्म का पोस्टर
- चिंतन में डूबी कांग्रेस पर एक नज़र
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ा गया
बॉलीवुड
-
क्या आपने रणवीर और आलिया की शादी की ये तस्वीरें देखी हैं ?
April 18, 2022
-
‘यह सब एक सपने की तरह है’ – KGF स्टार श्रीनिधि शेट्टी
April 17, 2022
राजनीति
-
मुसलमान और जाटव बसपा को वोट देंगे – अमित शाह
February 21, 2022