अलीगढ़ – 2015 में हुई थी हत्या, पर अब ज़िंदा होने का दावा, हत्या का आरोपी अब भी जेल में

Share

अलीगढ़ पुलिस ने हाथरस जिले में 2015 में एक नाबालिग लड़की के हत्या के मामले की फिर से जांच शुरू कर दी है,। पुलिस आरोपी के दावों की जांच कर रही है जो कथित हत्या के बाद से जेल में है, आरोपी का दावा है कि वह लड़की ज़िंदा है और अपने परिवार के साथ रह रही है। पुलिस यह जानने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग टेस्ट करेगी कि यह वही लड़की है जो अब 21 साल की हो चुकी है।

जेल में बंद आरोपी के परिवार ने अलीगढ़ पुलिस से मुलाकात की और दावा किया कि लड़की हाथरस में अपने परिवार के साथ रह रही है और उसके पति के साथ उसके दो बच्चे हैं। जिस समय लड़की लापता हुई उस समय उसकी उम्र 14 साल थी। बाद में एक शव मिला जिसकी पहचान इस लड़की के पिता ने की थी।

पुलिस युवती को हाथरस से अलीगढ़ लेकर आई और बयान दर्ज किया

पुलिस ने अंग्रेज़ी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि वे महिला की डीएनए प्रोफाइलिंग करने की योजना बना रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह वही लड़की है जिसे उसके पिता ने पहचाना था।

पुलिस ने कहा कि अगर उसकी पहचान की पुष्टि हो जाती है तो वे आरोपी के खिलाफ आरोप वापस लेने के लिए अदालत का रुख करेंगे।

ज्ञात होकि उसके माता-पिता ने लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद लड़की के पिता शव की पहचान करने आगरा गए थे। जिसके बाद लड़की के पड़ोसी, एक मजदूर को अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना के तीन साल बाद, उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, उसे फिर से बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि वह अदालत की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे। तब से अब तक वह जेल में ही है।