दयाबेन ने संघर्ष के दिनों में जो किया, उसे जानकर आपको हैरानी होगी…

Share

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” अधिकतर सभी घरों में आज भी पसंद किया जाता है। अपने सफर में इस शो आमूमन हर दर्शक को दिल जीता है। देश भर में इस कार्यक्रम के किरदारों ने हर भारतीय के दिल में जगह बनाई है। और जब बात दयाबेन की हो रही हो, तो ऐसा कौन है, जो उनके गर्बे का फैन न हो। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी का हर घर में लोकप्रिय है। हालांकि, बीते कुछ सालों से दिशा वकानी शो में मौजूद नहीं है। इस कार्यक्रम से लोगों के ज़हन में छा जाने वाली दिशा वकानी का आज जन्मदिन है। और आज हम उन्हीं जीवन से जुड़ी कुछ बाते आपको बताने जा रहे हैं- 

गुजरात में हुआ जन्म 

दिशा वकानी का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में 17 अगस्त 1978 को हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की। दिशा एक गुजराती जैन परिवार से आती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत गुजराती थियेटर से की थी। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में सहायक किरदार भी निभाए हैं। 

बीग्रेड फिल्म में भी किया है काम 

आज दयाबेन के नाम से दिलों पर राज करने वाली दिशा वकानी ने अपने करियर के शुरूआती दौर में कई ऐसे प्रोजेक्टस भी किये हैं, जिनके बारे में जानकार आपको हैरानी ज़रूर होगी। दरअसल, शुरूआत में दिशा वकानी को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हीं संघर्ष के दिनों में दिशा ने  1997 में आई बीग्रेड फिल्म ‘कमसिन: द अनटच्ड’ में काम किया था। इस फिल्म में दिशा ने कई बोल्ड सीन भी दिए थे। 

एक एपिसोड का करीब डेढ़ लाख करती हैं चार्ज 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दिशा एक एपिसोड में काम करने के लिए करीब डेढ़ लाख रूपये चार्ज करती हैं। साथ ही दिशा विज्ञापनों से भी खूब कमाई करती हैं। बताया जाता है कि तारक मेहता के उलटा चश्मा से दिशा करीब 20 लाख रूपये हर महीने कमाती थीं। 

2017 में कह दिया था शो को अलविदा 

दिशा वकानी के दयाबेन वाले किरदार को देश में करोड़ो लोगों ने पसंद किया है। लेकिन दिशा वकानी लंबे समय से शो से नदारद हैं। दरअसल, शादी के बाद 2017 में गर्भवती होने के कुछ महीनों बाद दिशा ने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि उनके फैंस को अभी भी उम्मीद है कि मेकर्स दिशा को शो में वापस ला सकते हैं, कई बार ऐसी अफवाहें भी उड़ी हैं। लेकिन अभी तक ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया है। 

हालांकि, शो के मेकर्स और दिशा के बीच फीस को लेकर पिछले कुछ वक्त से चर्चा हो रही है। गौरतलब बात है कि शो को बनाने वालों ने इस बीच दयाबेन के लिए किसी एक्टर को भी नहीं चुना है। मेकर्स की पूरी कोशिश है कि तारक मेहता शो में लोगों को असली दया बेन ही देखने को मिलें।