कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में संभाला CLP लीडर का पद

Share

सार्वजनिक जीवन में चार दशक से अधिक समय बिता चुके कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ( Vijay Wadettiwar ) एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं, जो पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर-गढ़चिरौली जिलों से आते हैं, महाराष्ट्र के ये दोनों ही ज़िले माओवादी गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र विधानसभा में अब विपक्ष ( Congress Leader Vijay wadettiwar New CLP Leader of Maharashtra assembly ) के नए नेता होंगे, इस बात की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को मानसून सत्र समाप्त होने से एक दिन पहले गुरुवार को की गई है। वडेट्टीवार के नाम की घोषणा को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर ने 3 अगस्त गुरुवार की दोपहर को की , जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों के विधायकों ने मेजों को थपथपाकर और बधाई देकर उनका स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वडेट्टीवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी और फिर उन्हें विपक्ष की बेंच के सामने विपक्ष के नेता के आसन तक ले गए। सार्वजनिक जीवन में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय वडेट्टीवार एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं, जो पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में माओवाद प्रभावित चंद्रपुर-गढ़चिरौली जिलों से आते हैं। इससे पहले, उन्होंने विभिन्न मुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न विभागों को संभालते हुए मंत्री के रूप में कार्य किया था।

वडेट्टीवार को इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा विपक्ष का नेता चुना गया था और शुक्रवार को विधानमंडल के चल रहे मानसून सत्र के समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को उनके नाम की घोषणा की गई।