Share

सीएम सुक्खू ने हिमाचल की एकमात्र महिला विधायक को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया, मंत्री पद की पेशकश की

by Team TH · September 20, 2023

शिमला, 19 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को 68 सदस्यीय विधानसभा में एकमात्र महिला विधायक को कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें मंत्री पद की पेशकश की।

सुक्खू ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ के बारे में सदन को सूचित करने के बाद सिरमौर जिले की पच्छाद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा की रीना कश्यप को आमंत्रित किया।

उन्होंने लैंगिक न्याय के लिए भी समर्थन दिया और अधिक महिला प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में केवल एक महिला विधायक हैं और उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ”अगर वह कांग्रेस में शामिल होती हैं तो हम कल उन्हें मंत्री नियुक्त करेंगे क्योंकि मंत्रिमंडल में अभी पद भरे जाने हैं।

अब तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित नौ मंत्री शपथ ले चुके हैं और तीन और मंत्रियों को नियुक्त किया जा सकता है।

Browse

You may also like