साल 2022 का स्वागत ओमीक्रॉन की सौगात के साथ

Share
Ankit Swetav
  • ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के कारण देश में कई जगहों पर कई सारे प्रतिबंध

2019 में आए कोरोना वायरस (Corona Virus) से लड़ते – लड़ते देश अब 2022 में प्रवेश कर रहा है। 1 साल से भी अधिक समय बीत चुका है मगर भारत अब तक कोरोना से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। आज भी इसके 8,000 से ज्यादा नए केस रोजाना देखने को मिल रहे है। देश अभी पूरी तरह से अनलॉक (Unlock) भी नहीं हुआ था की फिर से लॉक (Lock) होना शुरू हो गया।

दिसंबर महीने के शुरुआत में इस वायरस के सबसे खतरनाक वैरेंट ओमीक्रॉन (Omicron) ने भारत में अपने कदम रखे। यह इतना खतरनाक वैरेंट है कि महज 20 – 25 दिनों में इससे 1200 से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। अब नए साल का स्वागत लोग ओमीक्रॉन के संकट के बीच ही कर रहे है।

ओमीक्रॉन ने डाला रंग में भंग

भारत में ओमीक्रॉन से अब तक 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 300 से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके है। इतनी तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण राज्य सरकारों ने कई सारे प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए है। अब आशंका लगाई जा रही है कि अगर इसी तरह संक्रमण बढ़ता रहा तो पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का निर्णय केंद्र सरकार ले सकती है।

संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकारों ने कुछ प्रतिबंध लगाते हुए नए साल के जश्न पर भी काफी हद तक रोक लगाया है। सबसे अधिक दिल्ली सरकार ने रोक – थाम का इंतजाम किया है।

कहां क्या प्रतिबंधित?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) दिल्ली (Delhi) में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का लगाया गया है। डीडीएमए (DDMA) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अभी स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही बार (Bar) और रेस्टुरेंट (Resturant) को 50% क्षमता से संचालित करने का आदेश है। रेस्टुरेंट को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक संचालित किया जाएगा। बार्स (Bars) को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक संचालित किया जाएगा।

इसके बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujrat), केरेला (Kerela) समेत देश के लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।सभी राज्यों में न्यू इयर पार्टी (New Year Party) के लिए एक साथ 100 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

कहां कितने ओमीक्रॉन मरीज?

 

भारत में सबसे ज्यादा 450 ओमीक्रॉन मरीज महाराष्ट्र में मिले है। इसके बाद दिल्ली में कुल 320 मरीज और केरेला में 109 मरीज मिले है। गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिल नाडु में 46, कर्नाटका में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा में 14, ओडिशा में 14, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश में 8, उतराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, अंडमान निकोबार में 2, उत्तर प्रदेश में 2, गोवा में 1, हिमाचल में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 और पश्चिम बंगाल में 1 ओमिक्रॉन मरीज देखने को मिले है। कुल मिलाकर भारत में अब तक 1270 ओमीक्रॉन मरीज मिले है, जिनमें से 374 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके है।