1960 में BBC TV का नाम बदलकर BBC ONE कर दिया गया था

Share

BBC दुनिया की सबसे बड़ी ब्रॉडकास्टिंग सेवाओं में से एक है। bbc के कई चैनल हैं, जिनमे 9 नेशनल, 6 रीज़नल और 12 लोकल चैनल हैं। इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है और bbc अपनी सेवा विश्वभर में देता है। वैश्विक स्तर पर bbc न्यूज़ एक जाना माना नेटवर्क है वहीं भारत में bbc हिंदी अपने पैर पसार चुका है। लेकिन bbc one एकमात्र ऐसा चैनल है जिसका एक लंबा और अच्छा खासा इतिहास रहा है।

साल 1936 में bbc ने इसे टेलीविजन सेवा के रूप में लॉन्च किया था। ये टेलीविजन सेवा दुनिया की पहली सबसे हाइ रिज़ॉल्यूशन सेवा थी। 1960 में इसका नाम bbc one कर दिया गया था। 1964 में bbc 2 के लॉन्च के दौरान इसकी नियमित सेवा दी जा रही थी। जिसके बाद से आज तक इसका नाम bbc one ही है।

ऐसे बना था BBC ONE :

बीबीसी ने 22 अगस्त 1932 को एक बेसमेंट में ब्रॉडकास्टिंग हॉउस बनाया था। ये हॉउस लंदन के एलेक्जेंड्रा पैलेस के बेसमेंट में बनाया गया था और नियमित टेलीविज़न प्रोग्रामिंग सेवा भी यही से शुरू की गई थी । बीबीसी टेलीविज़न सर्विस ने आधिकारिक तौर पर 2 नवंबर 1936 को लंदन के एलेक्जेंड्रा पैलेस से नियमित प्रसारण शुरू किया था । 

1939 को जर्मनी के साथ युद्ध की सूचना देने से दो दिन पहले ही कुछ चेतावनी के साथ इस चैनल को बंद कर दिया गया था। उस वक्त इस पर मिक्की माउस कार्टून दिखाया जा रहा था जो अचानक बंद जो गया। इसके पीछे ब्रिटीश सरकार का तर्क ये था कि ये सेवा दुश्मनों के लिए सूचना का काम करेगी। इसके पूरे 7 साल बाद 1946 को दोपहर 3 बजे bbc टेलीविजन को वापस शुरू किया गया। उस समय इस पर पहली घोषणा जेस्मिन ब्लिंग ने की थी जो 1939 को इसी नेटवर्क पर मिक्की माउस का शो कर रही थी।


1960 में BBC TV का नाम BBC ONE कर दिया गया था :

BBC one  एक ब्रिटिश फ्री टू एयर टेलीविज़न नेटवर्क है इसका स्वामित्व और संचालन bbc करता है , इसके माध्यम से एक सार्वजनिक टेलीविजन सेवा संचालित की जाती है। यह निगम का प्रमुख नेटवर्क है, और मुख्यधारा की प्रोग्रामिंग के प्रसारण के लिए जाना जाता है, जिसमें bbc समाचार, टेलीविजन बुलेटिन, प्राइमटाइम नाटक, मनोरंजन, और कुछ खेल आयोजन शामिल हैं।

किसी दूसरे स्वतंत्र टेलीविजन चैनल के प्रसारित होने तक यूनाइटेड किंगडम में टेलीविजन प्रसारण पर bbc tv ने अपना एकाधिकार रखा। लेकिन 1960 में bbc tv का नाम बदलकर bbc one कर दिया गया। पूरे विश्व मे ये पहली नियमित रूप से हाई रिज़ॉल्यूशन सेवा थी।

online filmmaking school वेबसाइट के मुताबिक Resolution एक गणितीय गणना होती है जो किसी Digital इमेज या Device display में Pixels की संख्या को मापती है। ये रिज़ॉल्यूशन 720 पिक्सल, 360 पिक्सल के होते हैं। इस चैनल की 200 लाइने बिछाई गई थी। इसके बाद bbc 2 को 1964 में लॉन्च किया गया, इसे यूएचएफ पर 625 लाइन छवि प्रसारित करने के लिए लॉन्च किया गया था।


BBC one के logo का भी अपना इतिहास है :

BBC one की शुरुआत और इसका नया नामकरण ही इतिहास में दाखिल नहीं है, बल्कि इसके logo का भी अपना ही एक इतिहास है। 1936 में bbc tv को bbc one किया गया। 1991 में इसके लिए एक लोगो भी तैयार किया गया इस लोगो मे बड़े अक्षर में 1 लिखा गया था और उसके नीचे अलग अलग तीन बॉक्स में BBC लिखा हुआ था।

photo : google

इसके बाद 2002 में एक नया लोगो बनाया गया, इसमें एक लाल रंग के आयात में सफेद रंग से BBC one लिखा गया। 2006 में अभी तक का लास्ट लोगो बनाया गया था, इसमें सफेद रंग पर काले अक्षरों में bbc one लिखा गया है। bbc one के बाद कई नेटवर्क्स शुरू किये गए इनमे bbc 2, bbc 3, bbc 4, bbc न्यूज़, bbc पार्लियामेंट, cbbc, bbc1+ , bbc hd और cbbz शामिल हैं