जब शाहरुख खान ने निभाया था विलेन का रोल

Share

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख़ ख़ान (shahrukh khan) 56 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन (birthday) के लिए फैंस में खासा उत्सह देखने को मिलता है। फेन्स हर साल उनके घर “मन्नत” के बाहर आकर जमा हो जाते हैं और उन्हें जन्म दिन की बधाई देते हैं। शाहरूख भी अपने फैन्स का काफी ध्यान रखते हैं, वो अपनी छत पर आकर सभी फेन्स का अभिवादन करने आते हैं।

शाहरुख का जन्म 2 नवम्बर 1965 को दिल्ली (delhi) में हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से पढ़ाई की थी। बॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू उन्होंने 1991 में फ़िल्म “दिल आशना है” से किया था। हालांकि, इस फ़िल्म में उनका स्पोर्टिंग रोल था और लीड रोल में हेमा मालिनी थी। इससे पहले 90 के दशक में शाहरुख ने नेशनल टीवी के धारावाहिक “फौजी” और “सर्कस” में काम किया था। इस लेख में हम आपको शाहरुख से जुड़े बेहतरीन किस्से बताने जा रहे हैं :

“नाक” की वजह से मिली थी फ़िल्म :

अपनी किताब “SRK 25 years of life” में शाहरुख ने अपने बहुत से किस्से बताएं हैं, जिनमें नाक वाला किस्सा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि वो हमेशा अपनी बड़ी नाक को छुपाया करते थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बॉलीवुड में उनके डेब्यू का कारण उनकी नाक थी। उनकी पहली फ़िल्म “दिल आशना है” थी जिसमें हेमा मालिनी मुख्य किरदार निभा रही थी। एक दिन हेमा मालिनी (hema malini)  ने शाहरुख से कहा की उन्हें ये फ़िल्म उनकी एक्टिंग से ज़्यादा उनकी नाक की वजह से मिली है। और इस तरह जिस नाक को शाहरुख छिपाया करते थे, उसी ने उनकी किस्मत बदल दी।

भरी महफ़िल में पत्नी गौरी को बुर्का पहनने को कहा था :

अमर उजाला के हवाले से एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि उनकी पत्नी गौरी खान की फैमिली एक ओल्ड फैमिली है। शादी के बाद रिशेप्शन पार्टी वाले दिन उनके ससुराल वाले इकठ्ठा होकर कुछ बात कर रहे थे जो शाहरुख सुन रहे थे। उसके बाद सबके सामने शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा कि सब हैरान रह गए। दरअसल, उनके ससुराल वाले बात कर रहे थे कि शारूख मुस्लिम है, तो क्या वो गौरी को बुर्का पहनने के लिए कहेगा, क्या ये गौरी का नाम भी बदल देगा और गौरी मुस्लिम हो जाएगी ?

कुछ देर बाद ही शाहरुख ने सबके सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ओके, गौरी बुर्का पहनो और चलो अब नमाज़ पढ़ते हैं। सब हैरान होकर शाहरुख की तरफ देख रहे थे, इतने शाहरुख ने कहा, की अब इसका नाम आयशा रख देंगे, ये घर से नहीं निकलेगी, और ऐसे ही रहेगी। हालांकि, शाहरुख की ये हरकत सिर्फ एक प्रेंक थी लेकिन इस हरकत से हर कोई हैरान था।


विलेन के रोल में भी पसन्द किये गए :

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। रोमांटिक हीरो के तौर पर मशहूर शाहरुख के चार्मिंग लुक पर हर कोई मरता है। लेकिन क्या आप जानते है कि शाहरुख खान ने विलेन का किरदार भी निभाया है और उस किरादर से उन्हें लोकप्रियता भी मिली। दरअसल, ये बॉलीवुड में शाहरूख का स्ट्रगलिंग टाइम था तो उन्होंने भी इस किरदार को कर लिया।


1993 में आई फ़िल्म “डर : आ वॉयलेंट लव स्टोरी” यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म थी। फ़िल्म में मुख्य किरदार सुनील मल्होत्रा (सनी देओल), किरण अवस्थी (जूही चावला) और राहुल मेहरा (शाहरुख खान) का था। सुनील मल्होत्रा फ़िल्म का लीड कैरेक्टर था वहीं राहुल का किरदार एक सनकी आशिक का था जिसे शाहरुख ने निभाया था। फ़िल्म की रिलीज़ के बाद सबको पता चला कि “डर” पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें हीरो को नहीं बल्कि विलेन को पसंद किया जा रहा है। शाहरुख इस फ़िल्म में विलेन होकर भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।

शाहरुख रोमांटिक हीरो के तौर पर जाने जाते है केलिन उन्होंने एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। 2018 के बाद अभी तक उनकी कोई नई फिल्म नहीं आई है, लेकिन अपने एक बड़े प्रोजेक्ट “पठान” पर काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फ़िल्म में उनकी हीरोइन दीपिका पादुकोण होंगी।