जानिए किन लोगों को सोशल मीडिया ने पहुंचाया शून्य से शिखर तक

Share

सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो के वायरल होने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। कई सारे गाने तो सोशल मीडिया के जरिए वायरल होकर ही लोकप्रिय बनते हैं। आजकल “बचपन का प्यार” गाना सोशल मीडिया के जरिए ही काफी चर्चा में है। कई बार कुछ लोग किसी गाने पर मजेदार कंटेंट बनाकर उस गाने को हिट करा देते हैं।

चलिए जानते है ऐसे ही कुछ वायरल वीडियोस के बारे में जिनसे हमारे और आपके जैसे आम लोग Bollywood के सितारों के बीच मशहूर हो गए।

1. गोविंदा की कॉपी करके फेमस हुए थे संजीव

साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो को काफी पसंद किया गया था। वीडियो में संजीव श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति गोविंदा के गाने, “आपके आ जाने से” पर एक शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। उन्होंने बिल्कुल गोविंदा के अंदाज में ही मस्तमौला डांस किया था।

इस वीडियो को YouTube पर लगभग 64 million से भी ज़्यादा लोगों ने देखा और करीब 5 लाख से ज़्यादा लोगों ने पसंद किया। वीडियो वायरल होने के बाद संजीव जी ‘डब्बू अंकल’ के नाम से प्रसिद्ध हो गए। यहां तक कि उनके रोल मॉडल गोविंदा ने भी उनसे मुलाकात की थी और एक Reality Show में दोनों ने साथ में डांस भी किया था।

2. ‘तेरी मेरी कहानी’ ने बनाई थी रानू मंडल की जिंदगी

साल 2020 में सोशल मीडिया की ताकत ने एक रेलवे स्टेशन पर गाना-गाकर पैसे कमाने वाली महिला को दुनिया भर में मशहूर कर दिया था। रानू मंडल स्टेशन पर घूम-घूम कर गाने गाती थी और कुछ चिल्लर जमा करके अपना गुजारा करती थी। उसकी गायकी की वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जिसे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने भी देखा था।

हिमेश रानू की आवाज़ से इतने ज़्यादा प्रभावित हुए की उन्होंने उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाया। ‘तेरी मेरी कहानी’ नाम के इस गाने को हिमेश और रानू ने मिलकर गाया था। महज एक साल में इस गाने के YouTube पर 174 million से ज़्यादा लोगों ने सुना और 1.6 million से ज़्यादा लोगों ने इसे पसंद किया। शून्य से शिखर तक पहुंचने का रानू जीता-जागता उदाहरण है।

3. ‘बचपन का प्यार’ वाला सहदेव

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव का सहदेव पिछले 10-15 दिनों से काफी चर्चा में है। उसके गाने, ‘बचपन का प्यार ‘ ने मानो सोशल मीडिया में भूकंप ला दिया हो। कोई भी उस गाने पर वीडियो या रील बनाने से पीछे नहीं रह पा रहा है। सहदेव के इस वीडियो पर मशहूर पंजाबी रैपर बादशाह ने भी एक वीडियो बनाया है।

यहां तक कि बादशाह ने सहदेव से मुलाकात भी की है। दोनों जल्द ही एक साथ गाना रिकॉर्ड करने वाले हैं। सहदेव के इस वीडियो को YouTube पर महज दो हफ्ते में 17 million बार देखा गया है और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

4. माइकल जैक्सन का देसी रूप है जोधपुर का युवराज

Tik Tok के दौर में माइकल जैक्सन की हूबहू कॉपी करके जोधपुर राजस्थान के युवराज सिंह काफी चर्चा में आ गए। उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें और उनके अंदाज को काफी पसंद किया। यहां तक कि युवराज को टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ डांस करने का भी मौका मिला।

 

वायरल होने के बाद उन्हें “बाबा जैक्सन” के नाम से जाना जाने लगा। YouTube और Instagram पर उनके लाखों followers और चाहने वाले हैं।

5. आठ साल के अमन को बॉलीवुड के सितारों ने ढूंढकर निकाला

महज आठ साल की छोटी सी उम्र में अमन राज भी काफी चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो, जिसमें वह कुछ बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आए थे, काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी देखा था।

 

शिल्पा शेट्टी, मनोज मुंताशीर, जैसे डांस लेजेंड्स ने लोगों से अमन को ढूंढ निकालने की अपील की थी।

अमन को डांस दीवाने 3 बतौर कंटेस्टेंट रखा गया था। उन्हें और उनके अनोखे डांस के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था।