रणबीर कपूर और आलिया ने जोधपुर में ही क्यों मनाया था बर्थडे

Share
Nidhi Arya

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर का 28 सितंबर को जन्मदिन होता है। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जोधपुर में छुट्टियां मना रहे हैं साथ ही दोनों ने एक साथ बर्थडे सेलिब्रेशन भी किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ीयों में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के कुछ खास पल एक साथ जोधपुर में बिता रहे हैं। वह अपनी लव स्टोरी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं।

आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी डेट चुके हैं। लेकिन आलिया भट्ट को अक्सर उनकी फैमिली के साथ भी देखा जाता है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई में कपूर फैमिली का नया घर बनना शुरू हो गया है। जिसे देखने के लिए आलिया भी रणबीर के साथ गई थी। इसमें आलिया ,रणबीर कपूर और उनकी माता नीतू कपूर के साथ रहेंगी।

क्यूट कपल्स फिलहाल जोधपुर में अपना निजी समय  स्पेंड कर रहे हैं। 28 सितंबर को चॉकलेट बॉय ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेशन किया है। आलिया भट्ट ने अलग अंदाज के साथ रणबीर कपूर को बर्थडे विशिज दी है जिसमें उन्होंने अपनी और रणबीर की पिक्चर शेयर करते हुए कहा था कि, हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी, इस पिक्चर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक झील के किनारे बैठे हुए दिख रहे हैं जिसमें आलिया का सर रणबीर के कंधे पर है और हाथों में हाथ डाले हुए दोनों सनसेट के समय को इंजॉय करते हुए दिख रहे हैं।

शादी के लिए तैयारियों की है खबर

दोनों कपल्स अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे हैं। खबरों के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों जोधपुर में वेडिंग वेन्यू प्लानिंग भी कर रहे हैं। क्योंकि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। लेकिन इस पर अभी तक उनके और परिवार वालों की तरफ से कोई भी ऐसी बात सामने नहीं आई है।

पिछले साल मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि, ‘अगर कोरोना महामारी ना होती तो 2020 में ही शादी कर लेते’। दोनों की पिक्चर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें रणबीर कपूर के फैंस से लेकर उनके दोस्तों ने दोनों  को बहुत सारा प्यार दिया है।

उनके बर्थडे पर मम्मी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पिक शेयर करते हुए लिखा था कि ‘हैप्पी बर्थडे माय एवरीथिंग’ और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विशिंग दी। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी चॉकलेट बॉय को ढेर सारी बधाइयां मिली।

पहली बार दोनों कपल्स को सोनम कपूर की शादी 2018 में एक साथ देखा गया था। जिसके बाद रणबीर कपूर ने खुलासा भी किया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही अपने काम को लेकर काफी व्यस्त हैं। दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ मौनी रॉय भी दिखेंगी।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ में नजर आने वाली हैं। वही रणबीर कपूर के पास भी ‘शमशेर’ और ‘एनिमल’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। महामारी के कारण बंद पड़े मुंबई के सिनेमा हॉल भी खोल दिए गए हैं। जिसके बाद से यशराज फिल्म्स ने 18 मार्च 2022 को ‘शमशेरा’फिल्म रिलीज की तारीख का ऐलान भी कर दिया है।