राहुल के मध्यप्रदेश दौरे के वक़्त कांग्रेस में शामिल हुए ये भाजपा नेता

Share
Avatar

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में थे. शुक्रवार को रीवा राजघराने के बड़े नाम पुष्पराज सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया. राहुल गांधी ने चित्रकूट और सतना में जनसभा की और लोगों के बीच भी गये.
पुष्पराज भाजपा के पूर्व विधायक हैं. पुष्पराज सिंह कांग्रेस के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं. हालांकि, बाद में वे 2008 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये थे.
पुष्पराज सिंह 2008 से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे, अभी हाल ही में उन्हें भाजपा के टिकट से अजय सिंह के सामने चुरहट से विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी थी. 10  साल बाद वे कांग्रेस में वापस लौट आए हैं. पुष्पराज सिंह महाराजा मार्तंड सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के पिता हैं.
Image result for pushpraj singh rewa
भाजपा को दूसरा झटका प्रियंका तिवारी ने दिया. मध्यप्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मनगवां की प्रियंका तिवारी ने भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता महिलाओं का शोषण करते हैं. उन्होंने और आरोप लगाते हुए कहा – इस पार्टी में अभद्रता होती है महिलाओं का सम्मान नहीं होता है और भाजपा के नेताओं द्वारा शोषण किया जाता है इसी परिपेक्ष में महिला नेत्री प्रियंका तिवारी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई और राहुल गांधी के कार्यक्रम में अपनी महिला टीम के साथ शामिल हुई, साथ ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की.
भारतीय जनता पार्टी के लिए ये दोहरा झटका रहा, इससे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी. पद्मा वर्ष 2013 में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विजयराघवगढ़ से 900 वोटों से हारी थीं.