मुंबई में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में NCB अधिकारी गिरफ्तार

Share
  • NCB अधिकारी दिनेश चव्हाण को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • गुरुवार को हैदराबाद से पुणे आने वाली ट्रेन में हुई इस घटना में महिला ने दिनेश चव्हाण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
  • आरोपी को अदालत में पेशी के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।


गुरुवार (7 October) को महाराष्ट्र रेलवे पुलिस ने NCB (narcotics control bureau) के एक पुलिस अधीक्षक (superintendent of police) को गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर हैदराबाद से पुणे आने वाली ट्रेन में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप है। अधिकारी की पहचान नवी मुंबई निवासी दिनेश चव्हाण की गई है। वहीं उसे NCB में SP की पोस्ट पर कार्यरत बताया जा रहा है।

ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ :

दी इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से, दिनेश चव्हाण (उम्र 35) गुरुवार को हैदराबाद से लौट रहे थे, जहां वो एक केस की सुनवाई के लिए गए थे। हैदराबाद (hydrabad) और पुणे (pune) के बीच ट्रेन में अधिकारी ने उसी डिब्बे में बैठी एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला (उम्र 25) ने अपनी शिकायत में कहा कि चव्हाण ने उसे बेरहमी से छुआ, यहीं नहीं उसके बैग से अंडरगारमेंट्स निकल कर उसके सीने पर रख दिये। इसके बाद महिला ने आवाज़ लगाई जिससे बाकी पैसेंजर जाग गए और चव्हाण को काबू कर लिया गया।

स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर थे :

NCB के एक अधिकारी के अनुसार दिनेश चव्हाण (dinesh chavhan) लंबे समय से अपने स्वास्थ्य के चलते छुट्टी पर थे। उनका किसी बीमारी का इलाज चल रहा था, जिसके कारण चव्हाण काम नहीं कर पा रहे थी। मुंबई NCB के एक अधिकारी ने ये भी बताया कि चव्हाण काफी समय से किसी ऑपरेशन के हिस्सा नहीं थे।

अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा :

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक टिकट चालक ने महिला का बयान दर्ज किया और बाद में चव्हाण को औरंगाबाद (aurangabad) में परली रेलवे पुलिस को सौप दिया। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। चव्हाण पर IPC (indian pinal code) की धारा 354 ए (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना ) के तहत केस दर्ज हुआ है।