लता मंगेशकर ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसको को दिया यह बड़ा तोहफा

Share
Nidhi Arya

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज और गानों से हर किसी को अपनी आवाज का कायल बना लिया है। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनके सुरों की दीवानी है। हर एक भारतीय को उन पर गर्व है। लता मंगेशकर ने एक या दो दशक नहीं बल्कि बचपन से जवानी और बुढ़ापे तक इंडस्ट्री में काम किया है। 

इंदौर में हुआ था जन्म

लता मंगेश्कर  जन्म 28 सितंबर 1929 इंदौर में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर मशहूर संगीतकार थे। लता के सदाबहार गाने आज भी उतने ही प्रसिद्ध है जितने कि पहले हुआ करते थे। लता मंगेशकर जी ने 13 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में वह अपनी गायकी को निखारने के लिए पूरे- पूरे दिन गाने का अभ्यास किया करती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लता जब भी कोई गाना गाती थी। तब अपने पिता और गुरु मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की सीख को याद करती थी। बचपन में उनके पिता संगीत सिखाते समय हमेशा कहा करते थे कि तुम्हें अपने पिता और गुरु से बेहतर गाना है। यही जीवन भर सीख रखोगी तो सफलता हासिल जरूर करोगी। लता ने जीवन भर उनकी इस सीख को याद रखा और अपने जीवन में अपनाया।

पीएम मोदी ने दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई-

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा-“आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के लिए उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद शक्ति का एक बड़ा स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।

लता मंगेशकर और पीएम मोदी के बहुत ही अच्छे रिश्ते हैं। पीएम मोदी लता मंगेशकर को अपनी बहन का दर्जा देते हैं। लता मंगेशकर भी हर बार पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देना नहीं भूलती हैं।

बॉलीवुड 

लता मंगेशकर को बॉलीवुड की  “नाइटेंगल” भी कहा जाता है। पहले बॉलीवुड में एक चलन था कि जब भी कोई नई फिल्म बनती, और अगर उसमें लता मंगेशकर का गाना नहीं होता, तो उसे पहले ही फिल्म को फ्लॉप समझ लिया जाता था। वहीं अगर किसी फिल्म में उनकी सुरीली आवाज को मौका दिया जाता तो समझ लिया जाता कि यह फिल्म हिट साबित होगी। 

जन्मदिन पर प्रशंसको के लिए बड़ा तोहफा

हिंदी सिनेमा को उन्होंने कई यादगार गाने दिए हैं और अब अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह अपने प्रशंसकों के लिए खास तोहफा लेकर आई हैं। 22 साल पहले रिकॉर्ड किया गया लता मंगेशकर का गाना ‘सब ठीक तो है, लेकिन सब ठीक नहीं लगता ‘जन्मदिन के मौके पर ही रिलीज हो रहा है।

दरअसल यह गाना एक फिल्म के लिए बनाया गया था। लेकिन वह फिल्म कभी बन नहीं पाई, इस गाने को फिल्म से पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया था। गाने के बोल जहां गुलजार साहब ने लिखे हैं, तो वहीं इस गाने का संगीत निर्देशक और कंपोजर विशाल भारद्वाज ने किया था। लता जी की आवाज में गाए गए इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गाने को ना ही आज के समय के हिसाब से रिमिक्स किया गया है, और ना ही गाने में बदलाव हुआ है।

मशहूर सिंगर “एल सहगल” की बहुत बड़ी फैन-

जिस स्वर कोकिला की पूरी दुनिया फैन है। वह खुद भी  30 -40 के दशक के.एल सहगल के साथ गाने का सपना देखती थी। लेकिन जब लता ने इंडस्ट्री में कदम रखा तब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। मगर उनका यह सपना आज सच होगा। ये कमाल उनके भतीजे बैजू मंगेशकर और संगीतकार जतिन शर्मा की जोड़ी ने कर दिखाया।

आधुनिक तकनीक के जरिए लता जी और एल सहगल की आवाज को मिलाकर डुएट तैयार किया गया है। इस गाने के बोल है. ‘मैं क्या जानू क्या जादू है!…’लता जी ने कहा की “सहगल साहब के साथ गाना उनके अधूरे सपने को पूरा करने जैसा है। आधुनिक तकनीक के लिए धन्यवाद! ये गिफ्ट वाकई अनमोल है”। यह गाना बैजु और जतिन की ओर से एक विनम्र उपहार है। इन गीतों के कॉपीराइट सारेगामा और इनरेको के पास है।

 उपलब्धियां-

आज लता मगेंशकर 92वां जन्मदिन मना रही लता मंगेशकर को अनेक उपलब्धियां भी प्राप्त है। जैसे साल 1989 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साल 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” भी दिया गया था। 1969 में पदम भूषण,1999 में भी पद्म विभूषण। लगभग 36 भाषाओं में उनके गाने रिकॉर्ड हो चुके हैं। इसके अलावा 1,000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

हमेशा सभी के दिल में एक ही सवाल रहता है उनके लिए कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की‌। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर को भी किसी से प्यार हुआ था। लेकिन लता की प्रेम कहानी कभी भी पूरी नहीं हो पाई थी। इसलिए उन्होंने आज तक शादी नहीं की है।

लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर देश से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से ढेरों बधाइयां आ रही है। वे हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपने प्रशंसकों से मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है और उनसे जुड़ी रहती हैं।

ट्विटर पर बधाई और शुभकामनाएं-

 उनके जन्मदिन पर उन्हें नेताओं से लगाकर बॉलीवुड तक ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं। जिसमें पीएम मोदी से लेकर, अमित शाह, अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ, जूही चावला, मधुर भंडारकर, धर्मेंद्र सहित कई लोगों ने ट्वीट के जरिए बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ी भी लता मंगेशकर के बहुत बड़े फैन है। उन्होंने अपने गानों से सभी का दिल जीता है। सभी भारतवासियों को उन पर गर्व है।