0

क्या 21वे कामनवेल्थ गेम्स में भारत को पहले से ज़्यादा पदक मिलेंगे?

Share
Avatar

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में बसा खूबसूरत शहर  गोल्ड कोस्ट इस बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा है.इन खेलों का आयोजन4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होना है. इन खेलों में भारत समेत कुल 71 देशों के लगभग 4,230 खिलाड़ी भाग ले रहे.भारत ने इस बार 218 खिलाडियों का दल भेजा है. इस राष्ट्रमण्डल खेल में कुल 18 खेलों में 275 पदक स्पर्धाएं होंगी. भारत 18 खेलों में 14 में भाग ले रहा है.
खेलों के इस महोत्सव में इस बार निशानेबाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और एथलेटिक्स में भारतीय दल को पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. पिछले तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 215 मेडल जीत चुका है. 2006 में 50, 2010 में 101 और 2014 में 64 मेडल भारत की झोली में आए थे.
इनसे है पदक की आस
पहलवानी में : सुशील कुमार (74 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा), बजरंग पुणिया (65 किग्रा), राहुल अवारे (57 किग्रा), मौसम खत्री (97 किग्रा), बबीता कुमारी (53 किग्रा), पूजा धांडा (57 किग्रा) और विनेश फोगाट (50 किलोग्राम).
मुक्केबाजी में : मनोज कुमार (69 किग्रा), विकास कृष्ण (75 किलो), सतीश कुमार (91 किग्रा प्लस), गौरव सोलंकी (52 किलो), पांच बार विश्व चैंपियन एम.सी. मैरी कॉम (48 किग्रा), पिंकी रानी (51 किग्रा), एल. सरिता देवी (60 किग्रा) और लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा).
भारत्तोलन में : गुरुराजा पुजारी(56 किग्रा), मीरा चानू(48 किग्रा),
एथलेटिक्स में :नीरज चोपड़ा, सीमा पुनिया,सीमा अंतिल, एम. आर. पूवम्मा, जाउना मुर्मु, हीमा दास और सेनिया बैश्य.
बैडमिंटन में : सायना नेहवाल, पी.वी. सिंधु, एच.एस. प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत.
टेबल टेनिस :अचंता शरथ कमला, सौम्यजीत घोष, हरमीत देसाई, सनिल शेट्टी, जी. साथियान, मणिका बत्रा, मोउमा दास और पूजा साहश्रीबुद्दे.
स्क्वाश में : जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल, सौरव घोषाल, हरिंदर पाल संधु.
जिमनास्टिक्स में : अरुणा बुद्दा रेड्डी, आशीष कुमार.
साइकिलिंग में : देबोराह हेरोल्ड,एलेना रेजी.
पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक हासिल किया है, लेकिन इस बार भारतीय टीम अपने पदक के रंग को सोने में तब्दील करना चाहेगी.कुछ ऐसा ही करने की चाह में भारतीय महिला हॉकी टीम भी 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी किस्मत आजमाएगी.